आंद्रे रसेल ने पूरा किया छक्कों का अर्धशतक, ऑरेंज कैप रेस में लगाई लंबी छलांग

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 10:40 PM (IST)

जालन्धर : ईडन गार्डन के मैदान पर एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल का वन मैन शो देखने को मिला। रसेल ने धीमी शुरुआत के बाद अंतिम ओवरों में ऐसे हाथ खोले कि सीजन में अपने छक्कों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया। रसेल ने 40 गेंदों में छह चौके और 8 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। इसके साथ ही ऑरेंज कैप की रेस में वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। देखें आंकड़े-

छक्के लगाने में पहले से हैं नंबर वन

50 आंद्रे रसेल, कोलकाता नाइट राइडर्स
32 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब
26 एबी डीविलियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
19 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
18 जॉनी बेयरस्टो, सनराइजर्स हैदराबाद

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर

611 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
484 आंद्रे रसेल, कोलकाता नाइट राइडर्स
451 शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स
445 जॉनी बेयरस्टो, सनराइजर्स हैदराबाद
444 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब

स्ट्राइक रेट में अभी भी नंबर वन

207.69 आंद्रे रसेल, कोलकाता नाइट राइडर्स
182.06 हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस
169.10 कैरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस
166.27 सुनील नेरेन, कोलकाता नाइट राइडर्स
165.41 मोईन अली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Jasmeet