‘गंदे कमेंट’ करने वालों से परेशान हुई आंद्रे रसेल की पत्नी, लिखा- मुक्का मारूंगी...

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2019 - 04:42 PM (IST)

जालन्धर : कोलकाता नाइट राइडर्स के सुपरस्टार ऑलराऊंडर आंद्रे रसेल जहां अपने प्रदर्शन के चलते सीजन में छाए हुए हैं। वहीं, उनकी पत्नी जैसन लौराअपनी ग्लैमरस लुक के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जैसन लौरा संभवत: क्रिकेटरों की पत्नियों की लिस्ट में सबसे सुंदर है। वह बिकिनी मॉडल रह चुकी है। आंद्रे के साथ लिव इन में रहते हुए व शादी के बाद भी जैसन ने अपना प्रोफेशन नहीं छोड़ा। लेकिन बीते दिनों वह अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर आते गंदे कमेंट्स के कारण परेशान हो गई। उनकी यह परेशानी उनकी एक पोस्ट में भी झलकी जिसमें उन्होंने कमेंट्स करने वालों के मुंह पर पंच मारने की बात भी कही।

दरअसल हुआ यह कि मॉडल होने के चलते जैसम अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर गर्मागर्म फोटोज डालती रहती है। इसी कारण कुछ शरारती तत्व उनके अश्लील व भद्दे मैसेज भेजने लगे। ऐसे मैसेजों से परेशान जैसम ने एक पोस्ट डालकर लिखा- सोशल मीडिया में आप असभ्य लोगों से सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते हैं और ना ही उन लोगो के मुंह में पंच लगा सकते हैं। इसके साथ ही जैसम ने ‘की-बोर्ड योद्धा’ का कैप्शन हैड भी दिया है।

आईपीएल 12 में छाए हुए हैं आंद्रे रसेल


आंद्रे रसेल के लिए आईपीएल का यह सीजन बेहद विशेष रहा है। अब तक वह 10 मैचों में 65.33 की शानदार औसत से 392 रन बना चुके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 217.77 इस समय सबसे बढिय़ा चल रही है। टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा 41 छक्के भी लगा चुके हैं।

Jasmeet