IPL 2019 : आंद्रे रसेल 75% रन बनाते हैं बाउंड्री से, देखें चौकाने वाले आंकड़े

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 11:05 PM (IST)

जालन्धर : किंग्स इलैवन पंजाब के खिलाफ ईडन गार्डन के मैदान पर पहले सुनील नेरेन ने पंजाब के स्पिनर वरुण चकवर्थी की एक ओवर में 24 रन निकालकर चर्चा बटोरी। बाद में आंद्रे रसैल ने भी हाथ खोलते हुए महज 17 गेंदों में 48 रन जड़ दिए। रसैल की पारी की सबसे बड़ी खासियत उनकी 282 की स्ट्राइक रेट रही। मौजूदा सीजन में भी रसेल की स्ट्राइक रेट 269 चल रही है जोकि सबसे ज्यादा है। रसैल खेलते वक्त ज्यादातर रन बाउंड्रीज से ही बटोरते हैं। आंकड़े निकालकर देखें जाएं तो रसैल अब तक 52 मैचों में 987 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 77 छक्के और 72 चौके भी लगाए हैं। यानीकि
77x6= 462
72x4= 288
कुल 987 रन, 538 बॉल
75% रन बाउंड्रीज से

आईपीएल-12 में आंद्रे रसैल के कारनामे
Andre Russell Make 75 percent runs by boundaries in IPL
आंद्रे रसैल टूर्नामैंट में दूसरा सबसे लंबा छक्का (97 मीटर) लगा चुके हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल (98 मीटर) हैं।
रसैल के नाम पर दो मैचों में ही 97 की औसत दर्ज हो गई है। पहले नंबर पर रिषभ पंत (103) बने हुए हैं।
रसैल के नाम सीजन में 9 छक्के दर्ज हो गए हैं। पहले नंबर पर केकेआर के नीतिश राणा (10) बने हुए हैं।

आईपीएल की ओवरऑल बैस्ट स्ट्राइक रेट
Sports
1. आंद्रे रसेल 183,45
2. सुनील नरेन 171,12
3. ऋषभ पंत 167,41
4. क्रिस मॉरिस 166,66
5. ग्लेन मैक्सवेल 161,13


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Related News