लाहिड़ी अच्छी शुरूआत के बाद भटके, प्यूर्टो रिको ओपन ने संयुक्त 43वें स्थान पर

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 08:44 PM (IST)

रियो ग्रेंडे (प्यूर्टो रिको) : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी प्यूर्टो रिको ओपन के तीसरे दौर में शानदार शुरुआत को जारी रखने में नाकाम रहे और एक अंडर 71 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर पहुंच गये। लाहिड़ी का 54 होल के खेल के बाद चार अंडर 212 का स्कोर है। उन्होंने तीसरे दौर के दूसरे होल में ईगल और पांचवें होल में बर्डी बनाई जिससे वह शीर्ष 15 में पहुंच गये थे। वह हालांकि इसके बाद अपनी लय को बराकरार नहीं रख सके। स्थानीय दावेदार रफेल कैंपोस (पांच अंडर 67) और ग्रेसन मर्रे (सात अंडर 65) कुल 14 अंडर 202 के स्कोर के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।


अदिति तीसरे दौर के बाद संयुक्त 64वें स्थान पर
ओरलैंडो त्न भारत की अदिति अशोक का गेनब्रिज एलपीजीए महिला गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में औसत प्रदर्शन रहा और वह संयुक्त 64वें स्थान पर खिसक गयी हैं। अदिति ने दो ओवर 74 का कार्ड खेला जिससे वह तीन दौर के बाद तीन ओवर पर हैं। अमेरिका की नेली कोर्डा ने चार अंडर 68 का स्कोर बनाया और उन्होंने बढ़त हासिल कर ली है। उनका कुल स्कोर 13 अंडर 203 है ओर उन्होंने अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी पैटी तवातानाकित (66) पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है। इस बीच स्वीडन की 50 वर्षीय अनिका सोरेनस्टैम (79) आखिरी स्थान पर खिसक गयी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News