अनिर्बान लाहिड़ी मैक्सिको में शीर्ष 20 में, त्वेसा सउदी इंटरनेशनल में नौवें स्थान पर

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 05:57 PM (IST)

प्लाया डेल कार्मेन (मैक्सिको) : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए यहां मायाबोका में वल्र्ड वाइड टेक्नोलॉजी गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से संयुक्त 17वें स्थान पर चल रहे हैं। पहले दो दिन 67 और 66 का स्कोर बनाने वाले लाहिड़ी ने दूसरे होल में बोगी और तीसरे होल में डबल बोगी से शुरुआत की। उन्होंने इसके बाद पांच बर्डी के साथ वापसी की लेकिन अंतिम लम्हों में एक और बोगी कर गए। कल तक संयुक्त पांचवें स्थान पर चल रहे लाहिड़ी का कुल स्कोर 10 अंडर है। गत चैंपियन विक्टर होवलैंड ने नौ बर्डी से नौ अंडर 62 के स्कोर के साथ टेलर गूच पर दो शॉट की बढ़त बना ली है।

त्वेसा सउदी इंटरनेशनल में नौवें स्थान पर पहुंची

केइक (सउदी अरब) : भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक बोगी रहित पांच अंडर 67 के शानदार प्रदर्शन के साथ यहां अरमाको सउदी लेडीज अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में पहुंच गई हैं। पहले दो दौर में 74 और 69 का स्कोर बनाने वाली त्वेसा का तीन दौर के बाद कुल स्कोर छह अंडर है और वह संयुक्त नौवें स्थान पर चल रही हैं। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी लीडिया को ने तीसरे दौर में 63 के स्कोर के साथ 4 शॉट की मजबूत बढ़त बना ली है। अदिति अशोक ने दूसरे दौर की तरह तीसरे दौर में भी तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया और वह कुल पांच अंडर के स्कोर से संयुक्त 12वें स्थान पर चल रही हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर कट हासिल करने में नाकाम रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News