अनिर्बान लाहिड़ी दूसरे दौर में खिसके, लेकिन कट में जगह बनाई

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 04:21 PM (IST)

हिल्टन हेड आइलैंड : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां आरबीसी हेरिटेज प्रतियोगिता के दूसरे दौर में दो ओवर 73 का कार्ड खेला लेकिन फिर भी कट में जगह बनाने में सफल रहे। लाहिड़ी इस समय संयुक्त रूप से 56वें स्थान पर चल रहे हैं। पहले दिन वह संयुक्त 32वें स्थान पर थे जिससे वह 24 पायदान नीचे खिसक गए। फेडएक्स कप चैम्पियन पैट्रिक कैंटले चार अंडर 67 के कार्ड से दो स्ट्रोक की बढ़त बनाए हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News