अंकुर चड्डा और संजीव कुमार ने बनाई संयुक्त बढ़त

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 09:47 PM (IST)

अहमदाबाद : गुरुग्राम के अंकुर चड्ढा (35-33) और लखनऊ के संजीव कुमार (35-33) ने ग्लेड वन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को संयुक्त बढ़त बना ली। दोनों का स्कोर चार अंडर 68 है। टूर्नामेंट के पहले दो राउंड नौ-नौ होल के हैं और 18 होल के बाद कट लगाया जाएगा। तीसरा और चौथा राउंड 18-18 होल का होगा। टूर्नामेंट कुल 54 होल का खेला जाएगा। पहले दो राउंड का पार स्कोर 36 है।

अंकुर और संजीव कल पहले दिन एक अंडर 35 के स्कोर के साथ संयुक्त नौंवें स्थान पर थे लेकिन दूसरे दिन उन्होंने तीन अंडर 33 का बेहतरीन कार्ड खेला। नोयडा के अमरदीप मलिक (35-34) और दिल्ली के आदित्य राज कुमार चौहान (33-36) संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। कट तीन ओवर 75 के स्कोर पर लगाया गया और 53 प्रोफेशनल कट पार करने में कामयाब रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News