CSA T-20 लीग में इस टीम से जुड़े तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया और मिगेल प्रिटोरियस

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 06:36 PM (IST)

नई दिल्ली : प्रिटोरिया कैपिटल्स ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की टी-20 लीग के शुरूआती चरण के लिए शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया और मिगेल प्रिटोरियस की जोड़ी से करार करने की घोषणा की। प्रिटोरिया कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने कहा कि एनरिक नोर्किया दिल्ली कैपिटल्स की सफलता का अहम हिस्सा रहे हैं। इसलिए हमने उनके देश में भी हमारी क्रिकेट छाप बढ़ाने का फैसला किया इसलिए वह हमारे लिए सबसे पहली पसंद होने ही थे। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए 2019 से खेलने वाले नोर्किया दिल्ली कैपिटल्स के लिए 3 सत्र में 30 मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 43 विकेट हैं। वहीं प्रिटोरियस ने 50 से ज्यादा घरेलू टी-20 विकेट चटकाए हैं लेकिन उन्होंने अभी तक अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका की शुरूआती टी-20 लीग में 6 फ्रेंचाइजी हैं। यह अगले साल जनवरी-फरवरी में खेली जाएगी।

Content Writer

Jasmeet