बेंगलुरू ओपन: श्रीलंका रोहना को तीन शाॅट की बढ़त

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 09:33 PM (IST)

 

बेंगलुरूः किशोर गोल्फर आदिल बेदी ने शुक्रवार को यहां सात अंडर 65 का स्कोर बनाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा लेकिन श्रीलंका के अनुरा रोहना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखकर बेंगलुरू ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में तीन शाॅट की बढ़त हासिल कर ली।

सत्रह वर्षीय बेदी का कुल स्कोर अब दस अंडर 134 है और वह 13 पायदान ऊपर संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहना ने आठ अंडर 64 का स्कोर बनाया। इस 45 वर्षीय गोल्फर का कुल स्कोर 13 अंडर 131 है और वह एकल बढ़त पर हैं।
 

Rahul