रोहित शर्मा के दोहरे शतक पर भाभी अनुष्का ने खास अंदाज में दी बधाई

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2017 - 01:29 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेला गया और इस मैच में रोहित शर्मा तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलाैते बल्लेबाज बन गए। मोहाली में टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने अपने अद्दभुत प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया और उसके बाद सबने उनको सोशल मीडिया पर बधाई देनी शुरू कर दी।

जब पूरी दुनिया रोहित शर्मा के प्रदर्शन को सराह रही हो तो उनकी नई नवेली भाभी अनुष्का शर्मा उनकी इस बड़ी उपलब्धि और कामयाबी के बाद विश करने से पीछे कैसे रह सकती थी। अनुष्का ने पहले तो रोहित के ट्वीट पर उन्का शुक्रिया किया और बाद में उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

इससे पहले रोहित ने विराट और अनुष्का को शादी की बधाई देते हुए लिखा था, "विराट मैं तुम्हें अच्छे पति बनने के टिप्स दूंगा और अनुष्का तुम अपना सरनेम शर्मा ही रखना।"

रोहित ने सिर्फ 153 गेंदों का सामना करते हुए 208 रनों की ऐतिहासिक नाबाद पारी खेली और उनकी पारी के दौरान छक्कों की बरसात भी हुई। 392 रन के साथ टीम इंडिया ने मोहाली के इस स्टेडियम में सबसे बड़ा शतक जड़ दिया। भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए ना सिर्फ एक दमदार जीत दर्ज की, बल्कि इतिहास के पन्नो में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया।