बेबी बंप छिपाती नजर आईं अनुष्का शर्मा, Virat Kohli ने थाम रखा था हाथ, Video

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2023 - 11:42 PM (IST)

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर को होने वाले मैच से पहले पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ दिखे हैं। विश्व कप के 8 मैचों में 543 रन बनाने वाले विराट ने कुछ दिन पहले ही वनडे फार्मेट (ODI Format) में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड बराबर किया था। टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके विराट से अभी भी क्रिकेट फैंस कुछ और शतकों की उम्मीद कर रहे हैं। 

 


बहरहाल, इसी बीच विराट और अनुष्का की नााइट आउट की एक वीडियो बाहर आई है। माना जा रहा है कि अनुष्का विराट के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। हालांकि स्टार कपल की ओर से इसकी सार्वजनिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि विराट अगले कुछ महीनों ही पिता बन सकते हैं। वह कभी भी अपने पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। 


बता दें कि नाइट आउट के दौरान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को अपना बेबी बंप छिपाते हुए देखा गया है। अनुष्का ने एक छोटी फ्लेयर्ड ड्रेस पहनी थी। इस दौरान विराट का वह हाथ पकड़े हुए होटल के अंदर जाती हुई दिखीं। बता दें कि विराट और अनुष्का की पहली संतान वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था।


 

Content Writer

Jasmeet