अनवि ! विराट-अनुष्का की बेटी के नाम पर सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 06:28 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा मां-बाप बन गए हैं। विराट ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी कि उनके घर नन्ही परी आई है। विराट और अनुष्का को बेटी के जन्म पर हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का की बेटी के नाम को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं। कई लोगों का मानना है कि विराट-अनुष्का की बेटी का नाम अनवि हो सकता है। 

दरअसल, विराट की जिंदगी में 11 नंबर का बेहद महत्व है। उनका जन्म 11 तारीख, शादी 11 तारीख को हुई थी। नंबर गेम एक होने के साथ क्रिकेट फैंस आशंका जता रहे हैं कि विराट-अनुष्का की बेटी का नाम उनके नाम से ही जुड़ा हो सकता है। एक चर्चा यह भी है कि अनुष्का ने जिस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है वहां रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर अनवि नाम लिखा गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।

बता दें कि अगर विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम अनवि रखा है तो यह मां महालक्ष्मी का ही एक नाम है। संस्कृति में महालक्ष्मी का एक रूप अनवि बताया जाता है। माना जाता है कि यह वन की देवी है। इससे फैंस आशंका जता रहे हैं कि क्योंकि विराट-अनुष्का भी जानवरों और प्रकृति को काफी प्यार करते हैं तो यह नाम उनके लिए काफी पसंद हो सकता है।

बता दें कि विराट-अनुष्का के मां-बाप बनने पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने में लगे हैं। ब्रैट ली, शिखर धवन, युजी चहल, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटरों ने विराट को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि 2013 में पहली बार शैम्पू एड की शूटिंग पर विराट-अनुष्का मिले थे। 2014 में उन्होंने अपना रिलेशन कबूल किया और 2017 दिसंबर में शादी कर ली। अब 11 जनवरी 2021 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ।

Jasmeet