ज्यूरिख क्लासिक में अर्जुन अटवाल कट चूके

punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 03:45 PM (IST)

एवनडेल (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल और उनके जोड़ीदार किराडेच अफिबर्नरात पीजीए टूर पर खराब प्रदर्शन के बाद न्यू ओरलियंस में चल रहे ज्यूरिख क्लासिक से बाहर हो गए। भारत और थाईलैंड की जोड़ी ने पहले दौर में 71 का स्कोर बनाने के बाद दूसरे दौर में 79 का स्कोर बनाया।
दूसरे दौर में इस जोड़ी ने तीन बर्डी लगाई लेकिन साथ ही तीन बोगी, एक डबल बोगी और एक ट्रिपल बोगी कर गए। दक्षिण अफ्रीका के लुइ ओस्तुइजेन और कार्ल श्वाट्र्जेल ने शनिवार को तीसरे दौर में अंतिम आठ होल में से छह में बर्डी की और नौ अंडर 63 के स्कोर से कुल 19 अंडर 197 के स्कोर के साथ एक शॉट की बढ़त बना ली है।

Content Writer

Jasmeet