प्रतिस्पर्धी गोल्फ में अर्जुन अटवाल का दो अंडर 70 स्कोर, 68वें स्थान पर

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 12:46 PM (IST)

डेट्रोएट: चार महीने बाद प्रतिस्पर्धी गोल्फ में लौटे भारत के अर्जुन अटवाल ने रॉकेट मोर्गेज क्लासिक में अपने अभियान का आगाज दो अंडर 70 के स्कोर के साथ किया। अटवाल संयुक्त 68वें स्थान पर हैं जबकि शीर्ष पर काबिज डॉक रेडमैन, स्कॉट स्टालिंग्स और केविन किसनेर उनसे पांच शॉट आगे हैं। छह अन्य खिलाड़ी दूसरे स्थान पर हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच अटवाल चार महीने के ब्रेक के बाद कोर्स पर लौटे हैं।

neel