अर्जुन भाटी ने जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप जीती
punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 06:22 PM (IST)
नई दिल्ली : भारत अर्जुन भाटी ने ताइवान की जेरेमी चेन को हराकर कैलिफोर्निया में एफसीजी कालवे जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में 40 देशों के 637 गोल्फरों ने हिस्सा लिया था जिनमें अर्जुन ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 3 दिन के फाइनल में कुल 199 स्कोर बनाया। चेन दूसरे स्थान पर रहे जबकि न्यूजीलैंड के जोशुआ बाइ ने तीसरा स्थान हासिल किया। उनका स्कोर क्रमश: 202 और 207 रहा। अर्जुन ने कहा- मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया क्योंकि मैं अपने देश के लिए यह चैंपियनशिप जीतना चाहता था। मैं विश्व में नंबर एक गोल्फर बनना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना है।