भारत के अर्जुन एरिगासी नें जीता शारजाह मास्टर्स शतरंज का खिताब
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 08:39 AM (IST)

शारजाह ,यूएई ( निकलेश जैन ) भारत के ग्रांड मास्टर अर्जुन एरिगासी नें इतिहास के अब तक के सबसे मजबूत टूर्नामेंट माने जा रहे शारजाह मास्टर्स का खिताब जीत लिया है । अंतिम राउंड के ठीक पहले सयुंक्त बढ़त में चल रहे 8 खिलाड़ियों में नौवे राउंड में अर्जुन जीतने वाले अकेले खिलाड़ी रहे , अर्जुन नें अंतिम राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याक़ूबबोएव को मात देते हुए 6.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया , इस प्रदर्शन के साथ अर्जुन नें अपनी रेटिंग को एक बार फिर से 2700 अंको के पार पहुंचा दिया है । भारत के डी गुकेश ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और अंतिम राउंड में, वह ईरान के अमीन तबातबाई के खिलाफ बेहतर लग रही बाजी जीतकर, शरजाह मास्टर्स का खिताब भी अपने नाम कर सकते थे । खैर उनका मैच ड्रॉ रहा और गुकेश को तीसरा स्थान मिला वहीं यूएसए के यूएसए के सेमुएल सेवियन नें अंतिम राउंड हमवतन ओपरिन ग्रिगोरिय से बाजी ड्रॉ खेलकर 6 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर दूसरे स्थान पर रहे । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में 5.5 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर निहाल सरीन नौवे , प्रज्ञानन्दा 15वे और अधिबन भास्करन 18वे स्थान पर रहे ।
Final Ranking after 9 Rounds
Rk. | Name | FED | Rtg | Pts. |
1 | Erigaisi, Arjun | IND | 2701 | 6,5 |
2 | Sevian, Samuel | USA | 2684 | 6 |
3 | Gukesh, D | IND | 2732 | 6 |
4 | Yu, Yangyi | CHN | 2729 | 6 |
5 | Martirosyan, Haik M. | ARM | 2675 | 6 |
6 | Niemann, Hans Moke | USA | 2708 | 6 |
7 | Tabatabaei, M. Amin | IRI | 2677 | 6 |
8 | Oparin, Grigoriy | USA | 2667 | 6 |
9 | Nihal, Sarin | IND | 2673 | 5,5 |
10 | Nguyen, Thai Dai Van | CZE | 2645 | 5,5 |
11 | Yakubboev, Nodirbek | UZB | 2630 | 5,5 |
12 | Cheparinov, Ivan | BUL | 2660 | 5,5 |
13 | Narayanan.S.L, | IND | 2660 | 5,5 |
14 | Sjugirov, Sanan | RUS | 2712 | 5,5 |
15 | Praggnanandhaa, R | IND | 2688 | 5,5 |
16 | Esipenko, Andrey | FID | 2679 | 5,5 |
17 | Dardha, Daniel | BEL | 2631 | 5,5 |
18 | Adhiban, B. | IND | 2589 | 5,5 |
19 | Aryan, Chopra | IND | 2617 | 5 |
20 | Sargsyan, Shant | ARM | 2630 | 5 |
21 | Korobov, Anton | UKR | 2664 | 5 |
22 | Mchedlishvili, Mikheil | GEO | 2553 | 5 |
23 | Suleymanli, Aydin | AZE | 2560 | 5 |
24 | Kadric, Denis | MNE | 2601 | 5 |
25 | Vakhidov, Jakhongir | UZB | 2607 | 5 |
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Recommended News

2 दिन तक शिमला मेंरु कने के बाद राहुल गांधी वापस लौटे

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

नहीं थम रहे मासूमों से दुष्कर्म के मामले: मंदसौर में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी, 27 साल के युवक ने बनाया हवस का शिकार

देवरिया हत्या कांड: 14 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया...जो सच में अधिकार दिलवाना चाहते हैं वो जातिगत जनगणना करवाते हैं, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें