अर्जुन प्रसाद ने दूसरे राउंड के बाद बढ़त हासिल की

punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 07:50 PM (IST)

कोयंबटूर : दिल्ली के अर्जुन प्रसाद ने कोयंबटूर गोल्फ क्लब में खेले जा रहे 1 करोड़ रुपए के तमिलनाडु ओपन 2025 प्रेजेंटेड बाय सिपकोट एंड टैनसेम में लगातार दो अंडर 70 का स्कोर बनाकर हाफ-वे लीड हासिल कर ली। अर्जुन (70-70), जो कल तीसरे स्थान पर थे और लीड से एक शॉट पीछे थे, दूसरे राउंड के बाद एक शॉट से आगे हो गए और उनका कुल स्कोर चार अंडर 140 रहा। 

बंगलादेश के जमाल हुसैन (69-72), जो कल संयुक्त रूप से आगे चल रहे थे, बुधवार को इवन-पार 72 के अपने राउंड के परिणामस्वरूप तीन अंडर 141 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। स्कोरिंग के लिए एक और मुश्किल दिन, जहां तेज हवाओं ने कहर बरपाया, पुणे के प्रणव मार्डीकर ने 69 का न्यूनतम स्कोर बनाया और 11 स्थान ऊपर चढ़कर अहमदाबाद के अंशुल पटेल (71) के साथ दो अंडर 142 के स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए। 

दिल्ली के अंशुल कब्थियाल ने भी दिन के न्यूनतम स्कोर 69 की बराबरी की और एक अंडर 143 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। जमाल के साथ रात भर संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे गौरव प्रताप सिंह ने बुधवार को 79 का स्कोर बनाया और चार ओवर 148 के स्कोर के साथ संयुक्त 20वें स्थान पर खिसक गए। चेन्नई के एस प्रशांत (77-71) कट में जगह बनाने वाले एकमात्र तमिलनाडु के पेशेवर खिलाड़ी थे, क्योंकि वह भी संयुक्त 20वें स्थान पर रहे। कट आठ ओवर 152 पर आया। 

बावन पेशेवर खिलाड़ी कट में जगह बनाने में सफल रहे। 2025 पीजीटीआई ऑडर्र ऑफ मेरिट में दूसरे स्थान पर काबिज और अपने पहले खिताब की तलाश में लगे अर्जुन प्रसाद ने दिन की शुरुआत पहले होल में बोगी के साथ की। इसके बाद अर्जुन ने दो बडर्ी और आगे के नौ होल में एक और बोगी लगाकर लेवल-पार पर टर्न हासिल किया। इसके बाद, प्रसाद ने पीछे के नौ होल में बेहतर प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 15-फीट के कुछ कन्वर्ज़न की बदौलत दो बर्डी हासिल कीं। पिछले हफ़्ते हैदराबाद में विजेता रहे जमाल हुसैन ने अपने काडर् पर तीन बर्डी और तीन बोगी दर्ज कीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News