सचिन के बेटे का कहर, अपनी घातक गेंदबाजी से दिल्ली को किया ढेर

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 01:15 PM (IST)

नई दिल्लीः अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में बुधवार को दिल्ली के फिरोज कोटला मैदान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का कहर देखने को मिला।  अर्जुन ने मैच में दिल्ली के खिलाफ पांच शिकार किए।         

मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे अर्जुन ने 98 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे दिल्ली की टीम ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर मैच के तीसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में नौ विकेट पर 394 रन बनाए। मुंबई ने सलामी बल्लेबाज दिव्यांश (211) के दोहरे शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 453 रन बनाए थे।
         

दिल्ली की टीम अब भी मुंबई से 59 रन से पिछड़ रही है। अर्जुन ने विरोधी कप्तान आयुष बडोनी, वैभव कांडपाल, विकेटकीपर गुलजार सिंह संधू, रितिक शौकीन और प्रशांत कुमार भाटी को पवेलियन भेजा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन मुंबई की अंडर 19 टीम के नियमित सदस्य हैं।     

Rahul