IPL ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर का चला बल्ला, मारे 5 छक्के

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 08:54 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 73वें पुलिस शील्ड टूर्नामेन्ट में एमआईजी क्लब के लिए खेलते हुए तेजतर्रार पारी खेली है। अर्जुन ने महज 23 गेंदों पर 47 रन बनाए जिसमें 5 छक्के भी शामिल थे। अर्जुन की यह पारी तब सामने आई है जब वह आईपीएल नीलामी के लिए अपना दावा पुख्ता करने में लगे हुए हैं। अर्जुन आईपीएल नीलामी की शॉर्टलिस्ट में नाम पा चुके हैं। अब देखना होगा कौन सी टीम उनपर दांव लगाएगी। 

इससे पहले भी अर्जुन तेंदुलकर ने 71 रनों की पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया था। अर्जुन ने इस पारी के दौरान एक ओवर में 5 छक्के भी जड़े थे। अर्जुन बल्ले के साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखा रहे हैं। इससे पिछले मैच में उन्होंने 3 विकेट हासिल कर अपनी टीम को जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। बता दें कि बीते दिनों ही अर्जुन तेंदुलकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे जिसके चलते वह आईपीएल में खेलने के काबिल हो गए थे। 

अर्जुन अंडर-19 भारतीय टीम में भी खेल चुके हैं। फिलहाल आईपीएल में उनपर नजरें बनी हुई हैं कि उनको कौन-सी टीम खरीदेगी। आई.पी.एल. ऑक्शन 18 फरवरी को होनी है। अर्जुन का बेस प्राइस मात्र 20 लाख लगेगा।  लेकिन अनुमान है उन्हें इससे बढ़कर रकम मिल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News