सेना की 69वीं इंटर सर्विस हॉकी चैंपियनशिप शुरु
punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 07:06 PM (IST)

जालंधर: भारतीय सेना की 69वीं इंटर सर्विसेज हॉकी चैंपियनशिप का मंगलवार को जालंधर कैंट के कटोच स्टेडियम में उदघाटन समारोह के साथ शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान टीमों द्वारा प्रभावशाली मार्च पास्ट के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें साल 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय नौसेना टीम के पेटी ऑफिसर जुगराज द्वारा शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर वज्र कोर मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल विकास सैनी ने खिलाड़यिों को अपने अनुकरणीय हॉकी कौशल का प्रदर्शन करने और खेल कौशल की उच्चतम परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच इंडियन आर्मी रेड और इंडियन आर्मी ग्रीन के बीच खेला गया। आर्मी रेड ने 4-1 के स्कोर से मैच जीत लिया। आर्मी रेड के जगजोत सिंह ने हैट्रिक बनाई। चैंपियनशिप का फाइनल मैच आगामी 10 फरवरी को खेला जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Etawah News: जब पानी के बीचों-बीच फंसी रोजवेज बस में सवार यात्रियों की जान.....

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी

Nawada News: ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल