Asian Games : मैंस ट्रिपल जंप में अरपिंदर सिंह ने जीता गोल्ड

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 09:26 PM (IST)

जालन्धर : एशियाई गेम्स के दौरान मैंस ट्रिपल जंप की प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी अरपिंदर सिंह ने गोल्ड मैडल जीत लिया है। अरपिंदर ने 16.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ जंप लगाकर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, इसी इवैंट में भारत के राकेश बाबू भी हिस्सा ले रहे थे। लेकिन वह महज 16.40 मीटर जंप लगाकर छठे स्थान पर रहे। अरपिंदर ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में चौथा स्थान हासिल किया था जबकि चार साल पहले इंचियोन एशियाई खेलों में उन्हें पांचवां स्थान मिला था।   अरपिंदर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे प्रयास में 16.77 मीटर की छलांग लगाई जो स्वर्णिम छलांग साबित हुयी। अरपिंदर का दूसरा प्रयास 16.58 मीटर और चौथा प्रयास 16.08 मीटर रहा। उनके तीन प्रयास फाउल रहे।

कोच के कहने पर दौड़ाक से ट्रिपल जंपर बने


अमृतसर के रहने वाले अरपिंदर ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वह आठ साल की उम्र से स्पोटर््स की ओर मुड़ गए थे। पहले पहल वह 100 मीटर रेस में हिस्सा लेते थे। लेकिन उनके कोच ने उन्हें ट्रिपल जंप में हिस्सा लेने की सलाह दी। मैंने छह महीने इसकी प्रैक्टिस की। तब लगा कि मैं सचमुच इसमें अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। हालांकि शुरुआत में मुझे बहुत दिक्कतें आई थीं। लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया।

ट्रिंपल जंप में भारत के मैडल
1958 : मोहिंदर सिंह (गोल्ड)
1966 : लाभ सिंह (ब्रॉन्ज)
1970 : मोहिंदर सिंह गिल (गोल्ड), लाभ सिंह (सिल्वर)
1974 : मोहिंदर सिंह गिल (सिल्वर)
1982 : एस. बालासुब्रमण्यम (ब्रॉन्ज)
2018 : अरपिंदर सिंह (गोल्ड)

Jasmeet