अर्शदीप सिंह का कहर, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 04:47 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया। अर्शदीप ने इस मैच में 5/51 के शानदार आंकड़े दर्ज करते हुए न सिर्फ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

पांचवें टी20 में अर्शदीप का ऐतिहासिक कारनामा

न्यूजीलैंड को 272 रनों का विशाल लक्ष्य देने के बाद भारतीय गेंदबाज़ी की कमान अर्शदीप सिंह ने संभाली। उन्होंने अपने चार ओवरों में 51 रन जरूर दिए, लेकिन बदले में टिम सेफर्ट, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर और काइल जैमीसन जैसे बड़े विकेट चटकाए।

यह अर्शदीप का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला पांच विकेट हॉल रहा, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

महंगे स्पेल के बावजूद नया रिकॉर्ड

हालांकि अर्शदीप का स्पेल महंगा रहा, लेकिन विकेट लेने की उनकी क्षमता ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। न्यूजीलैंड की टीम 225 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस फाइफर के साथ अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले में 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए।

टी20I पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट

टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 58
शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) – 55
अर्शदीप सिंह (भारत) – 50
भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 47
जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) – 46

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी

अर्शदीप सिंह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज करने वाले गेंदबाज़ भी बन गए।

IND vs NZ – टी20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी

अर्शदीप सिंह – 5/51 (2026)
दीपक हुड्डा – 4/10 (2022)
हार्दिक पांड्या – 4/16 (2023)
मोहम्मद सिराज – 4/17 (2022)

सीरीज में भी चमके अर्शदीप

अर्शदीप सिंह ने इस टी20 सीरीज में 4 मैचों में 8 विकेट झटके और भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण की रीढ़ साबित हुए। उनकी यह फॉर्म आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए बेहद शुभ संकेत है।

टी20 वर्ल्ड कप पर भारत की नजर

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A में नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और अमेरिका के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में करेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News