पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह ने निकाले 5 विकेट, बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 10:06 PM (IST)

खेल डेस्क : पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने राजस्थान के खिलाफ मैच में 5 विकेट निकालकर आई.पी.एल. के इतिहास में तीसरा सबसे युवा गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंजाब की ओर से सबसे पहले राजस्थान के खिलाफ पांच विकेट लेने का कारनामा अनिल कुंबले ने अंजाम दिया था। देखें रिकॉर्ड-

आईपीएल में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज


21 साल, 20 दिन : जयदेव उनादकट (5/25 बनाम दिल्ली 2013)
22 साल, 168 दिन : अल्जारी जोसेफ (6/12 बनाम हैदराबाद 2019)
22 साल, 228 दिन : अर्शदीप सिंह (5/32 बनाम दुबई 2021)
22 साल, 237 दिन : इशांत शर्मा (5/12 बनाम कोच्चि 2011)

- अर्शदीप सिंह से पहले आरआर के खिलाफ आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले एकमात्र अन्य गेंदबाज पंजाब के कोच अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने 2009 में केप टाउन के मैदान पर 5/5 की फिगर निकाली थी। 

अनकैप्ड भारतीय खिलाडिय़ों के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े (आईपीएल)


5/14 अंकित राजपूत पंजाब बनाम हैदराबाद, 2018
5/20 वरुण चक्रवर्ती कोलकाता बनाम दिल्ली 2020
5/27 हर्षल पटेल बेंगलुरु बनाम चेन्नई 2021
5/32 अर्शदीप सिंह पंजाब बनाम राजस्थान 2021

इनकी निकाली विकेट
पहला : इविन लुईस 36 रन
दूसरा : लियाम लिविंगस्टोन 25 रन
तीसरा : महिपाल लोमरोर 43 रन
चौथा : चेतन सकारिया 7 रन
5वां : कार्तिक त्यागी 1 रन

आईपीएल में पंजाब के लिए फिफ़र्स

डी मस्कारेनहास बनाम PWI (2012)
अंकित राजपूत बनाम SRH (2018)
अर्शदीप सिंह बनाम RR (2021)*

बता दें कि 22 साल के अर्शदीप के नाम 18 आई.पी.एल. मैचों में 24 विकेट दर्ज हो गए हैं।

Content Writer

Jasmeet