आर्यन रूपा आनंद ने आखिरकार कांगो में अपना पहला AM ग्रीन IGPL खिताब जीता

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 05:27 PM (IST)

लुबुम्बाशी : आर्यन रूपा आनंद जीत के दरवाज़े पर इतने लंबे समय से दस्तक दे रहे थे कि अब बस दरवाज़ा खुलने का ही इंतज़ार था। आखिरकार, अफ्रीका के कांगो में पार -73 गोल्फ डी लुबुम्बाशी कोर्स पर आयोजित AM ग्रीन IGPL इंविटेशनल कांगो में वह दरवाजा खुल ही गया। मैसूर में जन्मे 25 वर्षीय आर्यन, जो एक ग्लोबल गोल्फर बनने का सपना देखते हैं, आखिरकार विजेता के घेरे में पहुंच ही गए, लेकिन इससे पहले उन्हें कुछ तनावपूर्ण पलों से गुजरना पड़ा। 

आखिरी बोगी के बाद 16-अंडर पर पहुंचने के बाद आर्यन उदयन माने के साथ बराबरी पर आ गए थे; उदयन माने लगातार दूसरी जीत की तलाश में थे। दो अतिरिक्त होल के बाद भी जब स्कोर बराबर रहा, तो तीसरे होल में आर्यन आखिरकार आगे निकल गए और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आरवीआर दिल्ली के लिए खेलने वाले आर्यन ने पार-73 कोर्स पर शानदार 8-अंडर 65 का स्कोर बनाया, जिसमें शामिल था: बैक नाइन के 11वें होल से लगातार 5 बडिर्यों का एक बेहतरीन सिलसिला, जिसने उन्हें तीन होल बाकी रहते 16-अंडर पर पहुंचा दिया था। 

17वें होल पर एक और बर्डी ने उनका स्कोर 17-अंडर कर दिया और ऐसा लगा कि अब उनकी जीत पक्की है। लेकिन 18वें होल पर एक बोगी के कारण उन्हें 16-अंडर पर ही संतोष करना पड़ा। एक अन्य दावेदार, होनर गुरुग्राम के शौर्य बिनु (68), जो आर्यन के साथ ही खेल रहे थे, 15-अंडर पर रहे। वह तीसरे स्थान पर रहे। लेकिन कुछ ही पलों बाद, अत्री मुंबई के कभी हार न मानने वाले खिलाड़ी उदयन माने ने न सिफऱ् पार-5 के 17वें होल पर ईगल बनाया, बल्कि 18वें होल पर बडर्ी बनाकर आर्यन की बराबरी (16-अंडर) कर ली और मैच को प्ले-ऑफ़ तक पहुंचा दिया। 

प्ले-ऑफ में आर्यन ने अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी माने को मात दे दी। माने एक पूर्व ओलंपियन हैं और सात दिन पहले दक्षिण अफ्रीका के जोबर्ग में अपना पहला एएम ग्रीन आईजीपीएल खिताब जीतने से पहले, भारत में कई बार विजेता रह चुके हैं। दोनों के बीच फैसला करने के लिए तीन प्ले-ऑफ होल खेलने पड़े और आर्यन इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News