बतौर कप्तान धोनी के बनाए गए इन रिकाॅर्ड्स को तोड़ना है बेहद मुश्किल

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 12:04 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट जगत के महानतम खिलाड़ियों में से हैं। ऐसे कई मौके आए हैं जब वह अपनी टीम को मुश्किल से निकालकर जीत की और ले गए और उन्हें जीत दिलाई भी। एक कप्तान के रूप में भारतीय टीम में धोनी की भुमिका अहम रही और उनके प्रेसेंस आफ माइंड तथा कभी हार न मानने वाले रवैये ने उन्हें एक ग्रेट कप्तान बनाया। आज (7 जुलाई) को धोनी के जन्मदिन पर एक नजर धोनी के उन रिकार्ड्स पर डालते हैं जो उन्होंने बतौर कप्तान रहते बनाए हैं और जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल है - 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बड़े रिकॉर्ड 

1. धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया अपने ही घर में व्हाइटवॉश हुआ हो और पिछले 140 वर्षों में ऐसा सिर्फ धोनी की कप्तानी में ही संभव हुआ है। हालांकि ये करना धोनी के लिए आसान नहीं था और इसके लिए उन्हें विराट कोहली की मदद लेनी पड़ी थी और 2016 में खेली गई टी20आई सीरीज में ये बड़ा कमाल किया था। 

2. धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर कप्तान टी20 में 5000 रन पूरे किए थे। रायल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 11 में उन्होंने ये कमाल किया था। 

3. सबसे महंगे बल्ले की बात आती है तो इसमें भी धोनी के बल्ले का नाम आता है। वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मैच में जिस बल्ले से धोनी ने विनिंग सिक्सर लगाया था वह लंदन में एक इवेंट के दौरान £100,000 में बिका था। इस राशि को बाद में साक्षी धोनी फाउंडेशन ने इस्तेमाल किया था। 

4. एक कप्तान के तौर पर धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी के समय में 204 छक्के लगाए हैं जो किसी भी अन्य प्लेयर से ज्यादा है।  

5. धोनी पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान 150 टी20 मैच जीते हैं और ये रिकाॅर्ड उन्होंने साल 2011 में सनराइजर्स हैदराबाद को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हराकर बनाया था। 

6. धोनी एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 9 बार वनडे इंटरनेशनल मैचों में छक्का लगाकर मैच को खत्म किया है।   

7. कप्तान ने रूप में धोनी के नाम आईसीसी टूर्नामेंट की तीनों ट्राफियां हैं। उन्होंने 24 सितम्बर 2007 को टी20 वर्ल्ड कप, 2 अप्रैल 2011 को क्रिकेट वर्ल्ड कप और 23 जून 2013 को चम्पियन ट्राॅफी जीतने वाले कप्तान बने। 

Sanjeev