जब तक ब्रह्मास्त्र उनके पास है तब तक मुंबई इंडियंस अजय हैं : वीरेंद्र सहवाग

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 02:59 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियल लीग (आईपीएल) 2021 की सबसे सफल टीम है और पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस टीम में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड, हार्दिक पांड्या जैसे कई बड़े खिलाड़ी हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक मुंबई में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है तब तक टीम अपराजेय है। 

सहवाग ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान रोहित और कंपनी (मुंबई इंडियंस) के लिए बुमराह को ट्रंप कार्ड बताया। उन्होंने कहा, वह (बुमराह) मुंबई इंडियंस के ब्रह्मास्त्र हैं। उन्होंने कहा जब तक ब्रह्मास्त्र उनके पास है तब तक वह अजय हैं। 

शनिवार को मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराकर विजय अपने नाम की थी। इस मैच में बुमराह ने 3.50 की इकोनामी रेट के साथ मात्र 14 रन दिए और विजय शंकर का विकेट निकाला था। गौर हो कि आईपीएल 2021 के तीन मैचों में बुमराह ने मात्र 3 विकेट्स अपने नाम किए हैं लेकिन इस दौरान उनका इकोनामी रेट 5.66 रहा है जोकि मुंबई के अन्य गेंदबाजों की तुलना में बेहतरीन है। रोहित शर्मा भी मुश्किल स्थिति में बुमराह पर भरोसा करते हैं और वह भी अपने कप्तान को निराश नहीं करते। 

Content Writer

Sanjeev