Ashes 2023 : इंग्लैंड के पहली पारी में 592 रन, आस्ट्रेलिया 113/4 (41), इस बल्लेबाज से है उम्मीद
punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 12:29 AM (IST)
मैनचेस्टर (इंग्लैंड) : विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 99 रन) अपने जोड़ीदार के रन आउट होने के कारण शतक से महज एक रन से चूक गए जिससे इंग्लैंड ने शुक्रवार को यहां चौथे टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी 592 रन पर समाप्त कर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 275 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में खेलने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। वह अभी भी इंग्लैंड से 162 रन पीछे है।
इससे पहले आस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन पर सिमट गई थी। आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (18 रन) तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर बल्ला छुआकर बेयरस्टो को मैच का चौथा कैच दे बैठे। डेविड वॉर्नर 17 और मार्नस लाबुशेन चार रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड ने सुबह चार विकेट पर 384 रन से आगे खेलना शुरु किया तब उसकी बढ़त 67 रन की थी।
Stumps on Day 3 ✅
— England Cricket (@englandcricket) July 21, 2023
We're just 6️⃣ wickets from victory in Manchester after another epic day of Ashes cricket! 🤞 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/evPPWz8hSK
टीम ने पारी के अंत तक दबदबा बनाये रखा जिसमें बेयरस्टो और जेम्स एंडरसन ने 10वें विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी निभाई। इसमें से एंडरसन ने केवल पांच रन बनाए और कैमरन ग्रीन (64 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इससे बेयरस्टो 99 रन (10 चौके और चार छक्के) पर नाबाद रहे जिसके लिए उन्होंने 81 गेंद खेली। इंग्लैंड ने लंच तक आठ विकेट पर 506 रन बनाकर 189 रन की बढ़त बना ली थी। इंग्लैंड को एशेज श्रृंखला को जीवंत रखने के लिए इस टेस्ट में जीत दर्ज करना जरूरी है।
Travis Head is completely bamboozled by the pace and bounce of Mark Wood! 🌪️
— England Cricket (@englandcricket) July 21, 2023
Four down. Six to go. #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/9d2B9U1Ewp
आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (129 रन देकर एक विकेट) ने शुक्रवार को पहला विकेट अपने समकक्ष बेन स्टोक्स (51 रन) के रूप में लिया जिससे इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 437 रन हो गया, तब टीम की बढ़त 120 रन की हो गई थी। लार्ड्स और हेडिंग्ले में क्रमश: 155 रन और 80 रन की पारी खेलने वाले स्टोक्स की एक और महत्वपूर्ण पारी बल्ले का अंदरूनी किनारा लगाने से समाप्त हुई।
मिशेल स्टार्क (137 रन देकर दो विकेट) अजीब तरह से कंधे के बल गिरने से बाद गुरुवार को मैदान छोड़कर चले गये थे। उन्होंने शुक्रवार को 91वें ओवर में नयी गेंद ली। इसके बाद तुरंत ही रन गति धीमी हो गई क्योंकि स्टार्क के इस ओवर में केवल एक ही रन बना।
अगले ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर इंग्लैंड के खिलाड़ी दो रन ही बना सके जिसमें उभरते हुए स्टार हैरी ब्रुक का विकेट भी शामिल रहा जिन्होंने 61 रन बनाए। स्टार्क ने बाउंड्री पर उनका विकेट लपका। इस समय इंग्लैंड की बढ़त 157 रन की हो गयी थी। स्टार्क ने फिर 93वें ओवर में 12 रन दिए और अगले ही ओवर में क्रिस वोक्स को हेजलवुड ने शून्य पर पवेलियन भेज दिया। मार्क वुड (06) हेजलवुड (126 रन देकर 5 विकेट) का शिकार हुए।
See ya, Smudge 😉
— England Cricket (@englandcricket) July 21, 2023
Three down. Seven to go. #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/mBmwbjJR8q
जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 11वें ओवर में पहला झटका लगा। उसमान ख्वाजा 18 तो 18वें ओवर में डेविड वार्नर 28 रन बनाकर आऊट हो गए। लबुछेन ने स्मिथ, हेड और मार्श के साथ छोटी छोटी पार्टनरशिप की और स्कोर 100 पार लगाया। लबुछेन अभी 88 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद हैं। स्मिथ 17 तो ट्रेविस हेड 1 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।