IPL 2026: अश्विन ने इस विकेटकीपर की जमकर तारीफ की, स्पिनरों के सामने उनके जैसा कोई नहीं

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 01:15 PM (IST)

 स्पोर्ट्स डेस्क: अश्विन ने कहा कि उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के सामने धोनी जैसा विकेटकीपर आज तक नहीं देखा। दोनों खिलाड़ी लंबे समय तक भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स में साथ खेल चुके हैं।‘धोनी की

विकेटकीपिंग सबसे खास

अश्विन ने जियोस्टार से बातचीत में कहा, 'उनकी विकेटकीपिंग ने मुझे हमेशा हैरान किया है। लोग उनकी कप्तानी की तारीफ करते हैं, जो बिल्कुल सही है, लेकिन मेरे लिए उनकी विकेटकीपिंग सबसे अलग है।' उन्होंने आगे कहा, 'स्पिनरों के सामने मैंने उनके जैसा विकेटकीपर किसी और को नहीं देखा।'

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की भी तारीफ

अश्विन ने धोनी की बल्लेबाजी की भी सराहना करते हुए कहा, 'वह एक शानदार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज थे, जो मैच को अंत तक ले जाकर टीम को जीत दिला सकते थे।'

गेंदबाजों को देते थे पूरी आजादी

अश्विन ने यह भी खुलासा किया कि धोनी गेंदबाजों के काम में ज्यादा दखल नहीं देते थे। उन्होंने कहा, 'उन्होंने कभी मेरे लिए फील्ड सेट नहीं की। वह बस कहते थे—‘दोबारा मत सोचो, अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी करो।’ उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था।'

2011 IPL फाइनल की यादें ताजा

अश्विन ने 2011 के IPL फाइनल का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने क्रिस गेल को शून्य पर आउट किया था। उन्होंने धोनी के कैच की तारीफ करते हुए कहा, 'आप रणनीति की बात कर सकते हैं, लेकिन जिस तरह से धोनी ने वह कैच पकड़ा, वह लाजवाब था।'

IPL करियर और कप्तानी का अनुभव

अश्विन ने अपने IPL करियर (2009-2025) में 221 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी (2018-19) के दौरान के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह टीम को पूरी तरह अपना नहीं बना सके, लेकिन इससे उन्हें काफी सीख मिली।

राजस्थान रॉयल्स के साथ खास जुड़ाव

अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के साथ बिताए समय को सबसे संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने वहां तीन साल बिताए और इससे मुझे भारतीय टीम में वापसी करने में मदद मिली। मुझे बस यही अफसोस है कि हम खिताब नहीं जीत सके।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News