IPL 2026: धोनी के बिना CSK की प्लेइंग 11 क्या होगी? अश्विन ने चुनी संभावित टीम
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 04:11 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज MS Dhoni शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय स्पिनर Ravichandran Ashwin ने धोनी की गैरमौजूदगी में CSK की आदर्श प्लेइंग XI चुनी है और बताया है कि टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर सकती है।
अश्विन ने चुनी CSK की ‘आदर्श’ प्लेइंग XI
अश्विन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्लेइंग XI शेयर करते हुए बताया कि धोनी की जगह युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को नंबर 7 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि यही नंबर आमतौर पर धोनी का होता है।अश्विन ने कहा कि दो हफ्ते बाद टीम के पास पर्याप्त जानकारी होगी, जिसके बाद प्लेइंग XI में बदलाव किया जा सकता है।
अश्विन के अनुसार CSK की संभावित प्लेइंग XI इस प्रकार हो सकती है, संभावित CSK प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान / आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद / अंशुल कंबोज।
संजू सैमसन निभा सकते हैं विकेटकीपर की भूमिका
धोनी के नहीं खेलने की स्थिति में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। संजू सैमसन हाल ही में राजस्थान से ट्रेड होकर CSK में शामिल हुए हैं। इस बड़े ट्रेड में रविंद्र जडेजा और सैम करन दूसरी टीम में गए थे। CSK ने 2025 ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला था, जिसमें कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया था। धोनी की गैरमौजूदगी में इन खिलाड़ियों को शुरुआती मैचों में मौका मिल सकता है।
IPL 2025 में CSK का प्रदर्शन
पिछले सीजन में रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए थे, जिसके बाद धोनी ने फिर से कप्तानी संभाली थी। हालांकि, CSK के लिए सीजन अच्छा नहीं रहा और टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। यह भी चर्चा चल रही है कि धोनी इस सीजन में “इम्पैक्ट प्लेयर” के रूप में खेल सकते हैं। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनकी सबसे बड़ी भूमिका मैदान पर खेलने से ज्यादा टीम को गाइड करने में हो सकती है। पिछले सीजन में भी धोनी कई बार नंबर 7 या नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए थे।

