IND vs SA : टीम इंडिया की हार के बाद अश्विन खफा, इस खिलाड़ी की गैरमौजूदगी पर उठाए सवाल
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 11:21 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आरविचंद्रन अश्विन ने उप-कप्तान अक्षर पटेल के टीम में न होने पर अपनी नाराजगी जताई। अश्विन का मानना है कि अगर पटेल टीम में होते, तो भारत लक्ष्य का पीछा कर सकता था।
अक्षर पटेल को बताया T20 का असली MVP
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘अश की बात’ पर कहा, 'अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें भूलना गलत होगा। मैच-अप्स जरूरी हो सकते हैं IPL में, लेकिन ICC इवेंट्स में टीम की स्थिरता ज्यादा महत्वपूर्ण है।'
उन्होंने जोर देकर कहा कि पटेल की मौजूदगी से भारत शुरुआती झटकों से उबर सकता था और लक्ष्य का पीछा कर सकता था।
पिछले विश्व कप का उदाहरण
अश्विन ने याद दिलाया कि T20 WC 2024 फाइनल में जब भारत जल्दी विकेट खो चुका था, तब अक्षर पटेल ने विराट कोहली के साथ मिलकर 45 रन की अहम साझेदारी बनाई थी। उन्होंने कहा: 'यदि मध्यक्रम में स्थिरता होती और कुछ विकेट हाथ में रहते, तो भारत 188 रन का लक्ष्य आसानी से चेज़ कर सकता था।'
वाशिंगटन सुंदर को नंबर 5 पर प्रमोट किया गया
टीम के असिस्टेंट कोच ने बताया कि वाशिंगटन सुंदर को अक्षर के बजाय इसलिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया क्योंकि उनका लक्ष्य पावरप्ले में लेफ्ट-हैंडर्स पर गेंदबाजी करना था। सुंदर नंबर 5 पर आए लेकिन स्कोर नहीं बना सके।
इस बार अक्षर पटेल को नंबर 8 पर रखा गया और उन्होंने लगातार दो डक बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिंकू सिंह को भी नंबर 8 पर भेजा गया, लेकिन वह भी डक आउट हुए, जिससे टीम की हार और नेट रन रेट प्रभावित हुआ।

