Asia cup 2022 : भुवनेश्वर कुमार ने 4 रन देकर 5 विकेट निकालीं, भारत के लीडिंग विकेटटेकर भी बने

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 11:30 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दुबई की पिच पर शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 4 रन देकर अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए विराट के शतक की मदद से 212 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने भुवी के कारण 7 ओवर में ही अपने 6 विकेट गंवा लिए थे। भुवी ने इस मैच में तीन बल्लेबाजों को शून्य पर ही पवेलियन की राह दिखाई। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। और इसी के साथ वह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

भुवनेश्वर कुमार का टी-20 इंटरनेशनल में बैस्ट प्रदर्शन

5/4 बनाम साऊथ अफ्रीका, 2022

4/13 बनाम साऊथ अफ्रीका, 2022

4/22 बनाम श्रीलंका, 2022

4/26 बनाम पाकिस्तान, 2022

3/9 बनाम पाकिस्तान, 2022

 

 

टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लीडिंग विकेटटेकर
84 भुवनेश्वर कुमार
83 युजी चहल
69 जसप्रीत बुमराह
65 रवि अश्विन
54 हार्दिक पांड्या

 

 

सबसे कम रन देकर 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज (भारतीय)
4 - भुवनेश्वर कुमार बनाम अफगानिस्तान, 2022
7 - दीपक चाहर बनाम बांगलादेश, 2019
8 - रवि अश्विन बनाम श्रीलंका, 2016
10 - बरिंदर सरन बनाम जिमबाब्वे, 2016

11 - रवि अश्विन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014

 

 

2022 में पेसरों द्वारा सर्वाधिक विकेट
28 - जोशुआ लिटिल
25 - भुवनेश्वर कुमार
22 - जेसन होल्डर
21 - मार्क अडायर
21 - क्रेग यंग
भुवी ने इसी के साथ 2022 में 30 विकेट पूरे कर लिए हैं। यह भारत के लिए एक साल में लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। उनसे पहले 2016 में जसप्रीत बुमराह ने 28 विकेट लिए थे। 

 

 

 

 

 

Content Writer

Jasmeet