Asian Games 2023 : नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में दिलाया गोल्ड, 88.88 मीटर थ्रो फेंकी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2023 - 06:15 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय जैवलिन थ्रोयर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 19वीं एशियाई गेम्स (Asian Games) में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में एक बार फिर से गोल्ड मेडल जीत लिया। नीरज गेम के दौरान अपने पर्सनल बैस्ट रिकॉर्ड तक तो पहुंच नहीं पाए लेकिन उन्होंने इतनी थ्रो जरूर फेंक दी जिसने उन्हें गोल्ड मेडल दिला दिया। स्टार थ्रोयर ने 88.88 मीटर की बैस्ट थ्रो फेंकी। नीरज 2018 में जकार्ता में हुई एशियाई खेल के दौरान भी गोल्ड जीतने में सफल रहे थे।

 

 

ऐसे रहे अटैम्प
पहला :
नीरज का पहला अटैम्प तकनीकी कारणों के कारण वैध नहीं माना गया। उन्हें दोबारा थ्रो करने को कहा गया जहां उन्होंने 82.38 मीटर की थ्रो फेंकी।
दूसरा : बेल्ट बांधकर थ्रो फेंकने आए नीरज इस बार मजबूत दिखे। उन्होंने 84.49 मीटर की थ्रो फेंकी जिससे वह फिर से पहले स्थान पर काबिज हो गए। 
तीसरा : नीरज का तीसरा अटैम्प फाऊल करार दिया गया। इस दौरान उनके साथी तीसरे अटैम्प में 86.77 मीटर की थ्रो फेंककर पहले स्थान पर आ गए।
चौथा : नीरज का बैस्ट चौथे अटैम्प में सामने आया। उन्होंने 88.88 मीटर का थ्रो फेंककर रिकॉर्ड बना दिया और अपना गोल्ड पक्का कर लिया। नीरज ने पिछली एशियाई गेम्स के दौरान  88.06 मीटर का बैस्ट थ्रो फेंका था।
5वां : इस बार नीरज जैवलिन को कंट्रोल नहीं कर पाए। थ्रो 80.80 मीटर तक ही गई।
छठा : नीरज का छठा अटैम्प फाऊल रहा लेकिन वह गोल्ड जीतने में सफल रहे।

 


ऐसे सामने आया रिजल्ट
गोल्ड : नीरज चोपड़ा (भारत)
सिल्वर : जेना किशोर कुमार (भारत)
ब्रॉन्ज : डीन रोड्रिक (जापान)

 

 

नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां

ओलिंपिक खेल
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2020 टोक्यो भाला फेंक

विश्व चैंपियनशिप
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2023 बुडापेस्ट भाला फेंक
रजत पदक - दूसरा स्थान 2022 यूजीन भाला फेंक

डायमंड लीग
प्रथम स्थान 2022 भाला फेंक
दूसरा स्थान 2023 भाला फेंक

एशियाई खेल
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2018 जकार्ता भाला फेंक

राष्ट्रमंडल खेल
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2018 गोल्ड कोस्ट भाला फेंक

एशियाई चैंपियनशिप
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2017 भुवनेश्वर भाला फेंक

दक्षिण एशियाई खेल
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2016 गुवाहाटी/शिलांग भाला फेंक

विश्व जूनियर चैंपियनशिप
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2016 ब्यडगोस्ज़कज भाला फेंक

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप
रजत पदक - दूसरा स्थान 2016 हो ची मिन्ह सिटी भाला फेंक

Content Writer

Jasmeet