एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को मिलेंगे 7 खास जूते

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 04:27 PM (IST)

नई दिल्ली:  एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को हेप्टाथलन की सभी सात स्पर्धाओं के लिए अलग-अलग सात विशेष जूते मिलेंगे। खेल सामग्री बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी एडिडास ने सोमवार को यह घोषणा की। इस साल हुए एशियाई खेलों की हेप्टाथलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय स्वप्ना के दोनों पैरों में छह-छह उंगलियां हैं। जकार्ता खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सभी को उनकी इस समस्या के बारे में पता चला था।  

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले दो महीने से एडिडास स्वप्ना की परेशानी का हल निकालने के लिए भारत में अपने अधिकारियों और जर्मनी में अपने मुख्यालय में खिलाड़ी सेवा प्रयोगशाला के साथ काम कर रहा था। इस खिलाड़ी के पैर के आकलन के बाद कंपनी ने विशेष जूता तैयार करके स्वप्ना की मदद करने का फैसला किया। उन्हें अब प्रत्येक स्पर्धा के लिए एक यानी कुल सात जोड़ी जूते दिए जाएंगे।     

Rahul