एशियन गेम्स : मनजीत सिंह ने 800 मीटर में जीता गोल्ड, जॉनसन ने सिल्वर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 07:15 PM (IST)

जकार्ता : भारत के मंजीत सिंह और जिनसन जॉनसन ने 18वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण और रजत पदक दिला दिए जबकि 100 मीटर की रजत विजेता दुती चंद ने 200 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया लेकिन 400 मीटर की रजत विजेता हिमा दास फाल्स स्टार्ट के कारण अयोग्य घोषित की गईं।

मंजीत ने आखिरी 25 मीटर में गजब का फर्राटा लगाया और चार एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। जॉनसन ने भी अंतिम मीटर में तेजी दिखाई और फोटो फिनिश में रजत पदक ले उड़े। 28 वर्षीय मंजीत का यह पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक है। केरल के जॉनसन ने भी अपना पहला एशियाई खेल पदक हासिल किया। जॉनसन इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें स्थान पर रहे थे। हरियाणा के मंजीत ने एक मिनट 46.15 सेकेंड का समय लिया जबकि जॉनसन ने एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय लिया। बहरीन के अबुबकार अब्दल्ला एक मिनट 46.38 सेकेंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे।  

जॉनसन

Jasmeet