एशियाई पैरा खेल : प्राची यादव ने पैरा कैनो में जीता स्वर्ण पदक

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2023 - 12:07 PM (IST)

हांगझोउ : चीन में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में मंगलवार को भारत की प्राची यादव ने कैनो महिला केएल 2 स्पर्घा में स्वर्ण पदक जीता है। एथलीट प्राची यादव ने पैरा कैनो महिला केएल2 स्पर्धा में 54.962 समय के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। 

प्राची का एशियन पैरा खेल 2022 में यह दूसरा पदक है। इससे पहले सोमवार को प्राची यादव ने पैरा डोंगी चालन महिला वीएल2 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता था। 

Content Writer

Sanjeev