पत्नी रितिका पर सवाल पूछने पर रोहित शर्मा ने कहा- वह मुझे मार डालेगी
punjabkesari.in Sunday, Apr 18, 2021 - 05:03 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल का सबसे सफल टीमों में से एक है। मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अब तक आईपीएल के पांच सीजन जीत चुकी है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है टीम के खिलाड़ियों का आपसी ताल-मेल, जिस कारण ही यह टीम सबसे सफल है। इस सीजन मुंबई की टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़़ा और उसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने दोनों मैच जीते। मुंबई की टीम ने हाल ही में सेशन करवाया गया जिसमें मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से उनकी पत्नी को लेकर कुछ सवाल किए गए जिनका उन्होंने मजेदार तरीके में जवाब दिया।
मुंबई इंडियंस के इस सेशन में रोहित शर्मा से यह पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी रितिका सजदेह अच्छे से झूठ बोल सकती हैं? रोहित शर्मा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर वह चाहे तो बोल सकती है। रोहित शर्मा से फिर पूछा गया कि क्या रितिका भरोसा करने के लायक हैं? इस पर रोहित कहते हैं हां, उनकी पत्नी पर भरोसा किया जा सकता है। इस सेशन के दौरान रोहित ने कहा कि इन सवालों का जवाब देते हुए उनकी जान चली जाएगी यान कि उनकी पत्नी उन्हें मार डालेगी।
Rohit 🤝 Dealing with pressure situations 😋😂
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 16, 2021
Fun and banter go hand in hand in a #OneFamily bonding activity 😉#MumbaiIndians #MI #KhelTakaTak #IPL2021 pic.twitter.com/3cI9vNP9Ph
इस दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच खेल को लेकर काफी बातें होती रहती है। मकसद यह होता है कि टीम में एकजुटता बनी रहे। मुंबई टीम की फ्रेंचाईजी में कई लोग शामिल हैं और उन्हें खेल को लेकर फिक्र होनी चाहिए और उसके साथ ही खुद को दबाव से भी दूर रखना चाहिए। हमारी पूरी यह कोशिश होनी चाहिए कि सभी को एक ग्रुप में एकसाथ लेकर चलना चाहिए।
गौर हो कि मुंबई की टीम ने सनराईजर्स हैदराबाद की टीम को 13 रन से हराकर आईपीएल के इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ चुकी है। मुंबई की 3 मैचों में यह दूसरी जीत है। इस बार भी वह आईपीएल की सबसे बड़ी दावेदार है।