अथिया शेट्टी ने कबूली केएल राहुल के साथ यारी, रिलेशनशिप पर दिया यह कमैंट

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 07:15 PM (IST)

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने आखिरकार भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ रिलेशनशिप पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल, अथिया ने केएल की एक फोटो पर ऐसा कमैंट दिया है जिसने इन दोनों के बीच अच्छे रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

केएल राहुल विदेश में अथिया शेट्टी संग वीकेशन

दरअसल केएल राहुल ने बीते दिनों विदेश में अपने साथियों संग वीकेशन मनाया था। इस टोली में अथिया शेट्टी के अलावा निधि अग्रवाल भी थे। इसी दौरान केएल राहुल ने अथिया के साथ टेलीफोन बूथ में मस्ती करते की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच प्यार की खिचड़ी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hello, devi prasad....?

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on Dec 27, 2019 at 10:15pm PST


केएल राहुल ने इस फोटो के साथ जो कैप्शन दिया था उसको लेकर सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई। राहुल ने कैप्शन दिया था- हैलो देवी प्रसाद। इसके बाद क्रिकेटरों समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने भी इसपर कमैंट किए थे। इसी दौरान सोशल मीडिया के एक कोने में अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच प्यार की खिचड़ी पकने की भी खबरें सामने आई थी। अब इसी क्रम में अथिया ने उक्त तस्वीर पर कमैंट कर काफी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

अथिया शेट्टी का केएल राहुल की फोटो पर हार्ट इमोजी


अथिया के इस कमैंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस बात की हामी भर रहा है कि आथिया ने केएल राहुल के साथ अपनी यारी कबूल कर ली है। हालांकि उनका यह रिश्ता कैसे बढ़ेगा उसको लेकर अलग-अलग कयास हैं। दोनों का रिलेशनशिप में आना इसलिए भी भरोसे योग्य है क्योंकि केएल राहुल की इसी फोटो पर अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने पॉजीटिव कमैंट दिया था। सुनील ने इसके बाद एक इंटरव्यू में माना था कि उन्हें बेटी अथिया की खुशी देखकर अच्छा लगता है।

अथिया शेट्टी केएल राहुल लंच डेट पर भी दिखे थे साथ

बहरहाल भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल इस समय छाए हुए हैं। बांगलादेश के बीच श्रीलंका और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल लगातार रन बना रहे हैं। बीते दिनों राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए 52 गेंदों पर 80 रन बनाए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई थी। 

Jasmeet