अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी से बटोरी दिग्गजों की बधाइयां, शेन वार्न ने कही पते की बात

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 03:06 PM (IST)

नई दिल्ली : बॉक्सिंग डे टैस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर रोकने के लिए भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे की दिग्गजों क्रिकेटरों ने खूब तारीफ हुईं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न, भारतीय  बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे की रणनीति को सराहते हुए ट्विट्स किए। देखें-

शेन वार्न ने ट्विट किया-
आज एमसीजी में क्रिकेट का अच्छा दिन था। लंबे समय तक एमसीजी में सर्वश्रेष्ठ विकेट तैयार करने के लिए ग्राउंड स्टाफ को बधाई। कृपया इस प्रकार की और अधिक पिचें बनाएं। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों को प्रदर्शन बहुत अच्छा था! क्या भारत पूरे दिन बल्लेबाजी कर सकता है।

 

लक्ष्मण ने ट्विट किया-
भारत के लिए बेहतरीन दिन। गेंदबाज एक बार फिर सनसनीखेज थे। दोनों डेब्यू करने वाले आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। रहाणे ने वास्तव में अच्छी तरह से टीम की कप्तानी की। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह एडिलेड में हुए नुकसान को आगे लेकर नहीं आए।

 

सहवाग का ट्विट-
रहाणे की शानदार गेंदबाजी और वास्तव में स्मार्ट फील्डिंग प्लेसमेंट। गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन। अश्विन, बुमराह, सिराज बिल्कुल शानदार थे। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया 195 पर ऑल आउट। शानदार प्रयास। बल्लेबाजों को अब पहली पारी में अच्छा खेल दिखाना होगा।

 

इरफान पठान का ट्विट-
भारतीय गेंदबाजों द्वारा टॉप की गेंदबाजी। अब बल्लेबाजों की बारी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News