पडिक्कल, सुदर्शन, गायकवाड़ फ्लॉप, ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 69 रनों से हराया, गंवाई सीरीज
punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 06:37 PM (IST)
पुडुचेरी : सैम कॉन्स्टास (67), जॉश फिलिपे (58) की अर्धशतकीय पारियों और स्पेंसर जॉनसन (नाबाद 14/ तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने शुकवार को दूसरे एकदिवसीय अनौपचारिक मुकाबले में भारत ए को 69 रनों से हराया। 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे 45.2 ओवरों में 206 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ए ने 3 मैचों की सीरीज 0-2 से गंवा ली है। अब आखिरी मैच रविवार को होगा।
भारत के लिए रजत पाटीदार ने सर्वाधिक (67) रन बनाये। उनके अलावा विप्रज निगम ने (23), साई सुदर्शन ने (13), ऋतुराज गायकवाड़ (12), कुमार कुशाग्र (17), निशांत सिंधु (13), सूर्यांश शेडगे (10) रन बनाकर आउट हुये। अनुकूल रॉय ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ए के लिए स्पेंसर जॉनसन ने तीन विकेट लिये। रायली मेरेडिथ और रायली मेरेडिथ को दो-दो विकेट मिले। बेन ड्वारश्विस, निखिल चौधरी और मिचेल ओवन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 275 रनों का स्कोर बनाया। सैम कॉन्स्टास ने 88 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से (67), जॉश फिलिपे ने 58 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए (58) रनों की पारी खेली। कप्तान नेथन मैकस्वीनी (32), मिचेल ओवेन (25), लैक्लन शॉ (25), निखिल चौधरी ने (19), बेन ड्वारश्विस (11) तथा स्पेंसर जॉनसन ने (नाबाद 14) रनों का योगदान दिया। भारत ए के लिए अरशद खान ने तीन विकेट लिये। यश ठाकुर को दो विकेट मिले। विप्रज निगम, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

