IPL Auction में ऑस्ट्रेलियाई टॉप क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले, कीमत लगी करोड़ों में

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 06:57 PM (IST)

जालन्धर (जसमीत) : आईपीएल 2020 की ऑक्शन में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी बल्ले-बल्ले करवाने में सफल हुए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस तो इस दौरान सभी को चौका गए। उन्हें रिकॉर्ड 15.50 करोड़ की कीमत पर केकेआर ने खरीदा। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल और कुल्टर नाइल पर भी जमकर पैसों की बरसात हुई। आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टॉप प्लेयरों पर कैसे लगी बोली-

क्रिस लिन : 2 करोड़ रुपए मुंबई


टी-10 लीग में शानदार प्रदर्शन कर चौकाने वाले क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। क्रिस लिन को केकेआर ने रिलीज किया था। ऐसे में ऑक्शन पर सबसे पहले मुंबई ने ही उनपर दांव लगाया। लिन पर किसी और ने बोली नहीं लगाई ऐसे में लिन मुंबई के पास चले गए। 

आरोन फिंच : 4.40 (आरसीबी)


चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज किए गए आरोन फिंच को अपने साथ मिलाने के लिए आरसीबी ने शुरू से ही जोर लगाए रखा। आरसीबी के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी फिंच पर बोली लगाई। लेकिन आखिर में आरसीबी फिंच को अपने साथ 4.40 करोड़ में रखने में कामयाब हो गई।

पैट कमिंस : 15.50 करोड़ (केकेआर)


ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स में टकराव हुआ। दोनों टीमों के पास अच्छा पर्स था। दिल्ली के पास 26 करोड़ तो आरसीबी के पास 23 करोड़। आखिरकार बोली 15.50 करोड़ तक गई और केकेआर ने पैट कमिंस को अपने साथ मिला लिया।

ग्लेन मैक्सेवल : 10.75 करोड़ (किंग्स इलेवन पंजाब)


मैक्सवेल के लिए शुरू से ही दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब में टकराव चलता रहा। मैक्सवेल की 4 करोड़ तक बोली पहुंचने में ज्यादा देर नहीं लगी लेकिन इसके बाद दोनों फ्रेंचाइजी समय रहते-रहते बोली लगाते रहे। आखिरकार 9 करोड़ पर किंग्स इलेवन पंजाब ने मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ लिया। किंग्स इलेवन पंजाब ऐसी टीम थी जिसके पास सबसे ज्यादा 42 करोड़ का पर्स बचा हुआ था। ऐसे में वह मैक्सवेल के लिए ज्यादा बोली पर भी जा सकता था। वहीं, दिल्ली के पास 26 करोड़ का पर्स था लेकिन वह मैक्सवेल के लिए 10.75 करोड़ से आगे नहीं गए। 

एलेक्स कैरी : 2.40 करोड़ रुपए (दिल्ली कैपिटल्स)


ट्वंटी-20 क्रिकेट में 140+ स्ट्राइक रेट लेकर चलने वाले एलेक्स कैरी को भी उनके बेस प्राइस 50 लाख से 1.90 करोड़ रुपए ज्यादा मिले। कैरी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा। कैरी के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टकराव चल रहा था लेकिन आखिर में दिल्ली बाजी मार गया।

कुल्टर नाइल : 8 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)


1 करोड़ बेस प्राइस वाले कुल्टर पर शुरुआती बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई थी लेकिन तभी चेन्नई भी बोली में कूद गया। दोनों टीमें इस प्लेयर के लिए 8 करोड़ रुपए तक पहुंच गए। लेकिन आखिर बाजी मारी मुंबई ने। कुल्टर नाइल का ट्वंटी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। उनके नाम पर 108 मैचों में 130 विकेट दर्ज हैं।

जोश हेजलवुड : 2 करोड़ रुपए (सीएसके)

Jasmeet