धोनी की तरह फिनिशर बनना चाहती है ऑस्ट्रेलियाई महिला बल्लेबाज ग्रेस हैरिस

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 04:11 PM (IST)

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेती हैं और इस पूर्व भारतीय कप्तान की तरह फिनिशर बनना चाहती हैं। हैरिस ने 2015 में आस्ट्रेलिया की तरफ से पदार्पण किया और अब तक नौ वनडे और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।

उन्होंने रविवार को महिला बिग बैश लीग में 37 गेंदों पर 53 रन बनाये जिससे मौजूदा चैंपियन ब्रिस्बेन हीट ने पर्थ स्कोरचर्स को हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया। क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार हैरिस ने कहा, ‘मैंने वास्तव में महेंद्र सिंह धोनी की कई पारियां देखी है। मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं। वह (धोनी) खेल का शानदार फिनिशर है। मैं निश्चित तौर पर ऐसा ही कुछ करने की उम्मीद रखती हूं।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News