GT vs DC: अक्षर पटेल ने टीम को दिया खास संदेश, हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 12:48 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Delhi Capitals को Gujarat Titans के खिलाफ 1 रन से दिल तोड़ देने वाली हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद कप्तान Axar Patel ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए खिलाड़ियों से शांत और सकारात्मक रहने की अपील की।

मैच के बाद शेयर किए गए वीडियो में अक्षर पटेल ने कहा, 'सीजन की शुरुआत में मैंने कहा था कि इमोशन कंट्रोल रखो और हर स्थिति में शांत रहो। सभी दुखी हैं, लेकिन हम मुस्कुरा सकते हैं। यह लंबा टूर्नामेंट है, हम चेन्नई जाकर नई शुरुआत करेंगे। मुस्कुराते रहो।' उनका यह संदेश टीम के लिए मोटिवेशन का काम करता नजर आया।

दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन मैच नाटकीय अंदाज में पलट गया। David Miller ने दूसरी आखिरी गेंद पर सिंगल नहीं लिया, जिससे दबाव बढ़ गया और टीम जीत से दूर रह गई। अंतिम गेंद पर Prasidh Krishna की धीमी बाउंसर को मिलर खेल नहीं पाए। रन लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए, जहां Jos Buttler ने शानदार थ्रो से मैच खत्म कर दिया।

हालांकि मैच के अंतिम ओवरों में मिलर ने 20 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर दिल्ली की उम्मीदों को जिंदा रखा। उन्होंने मोहम्मद सिराज के ओवर में ताबड़तोड़ रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की, लेकिन मिडिल ऑर्डर के लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और आखिरकार 209/8 तक ही पहुंच सकी।

यह हार दिल्ली के लिए जरूर दर्दनाक रही, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल का सकारात्मक रवैया टीम के लिए आगे के मैचों में अहम साबित हो सकता है। वहीं गुजरात टाइटंस ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार वापसी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News