IPL 2026: KL राहुल ओपनिंग करेंगे या नहीं, कप्तान अक्षर पटेल ने किया खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 10:26 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Axar Patel की कप्तानी वाली Delhi Capitals ने IPL 2026 से पहले बड़ी रणनीतिक घोषणा की है। टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने पुष्टि की है कि स्टार बल्लेबाज KL Rahul आगामी सीजन में टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे।IPL के 19वें सीजन से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं और दिल्ली कैपिटल्स इस बार अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

पहले मिडिल ऑर्डर में उतरे थे राहुल

अक्षर पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले सीजन में टीम कॉम्बिनेशन की वजह से केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। टीम में विदेशी बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में खेलते थे, जिन्हें मिडिल ऑर्डर में खिलाना मुश्किल था क्योंकि स्पिन के खिलाफ उन्हें दिक्कत हो सकती थी। इसी वजह से राहुल को मिडिल ऑर्डर में भेजा गया, लेकिन जब टीम में चोट और कॉम्बिनेशन की समस्या आई तो उन्हें ऊपर प्रमोट किया गया।

“ओपनर के तौर पर राहुल का रिकॉर्ड शानदार”

अक्षर पटेल ने कहा कि केएल राहुल ने ओपनर के तौर पर काफी रन बनाए हैं और T20 क्रिकेट में अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि अगर टीम को अच्छी शुरुआत मिलती है तो मिडिल और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है। यानी साफ है कि IPL 2026 में दिल्ली की बल्लेबाजी राहुल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

ओपनिंग के कई विकल्प

दिल्ली कैपिटल्स के पास ओपनिंग के कई विकल्प मौजूद हैं। टीम में बेन डकेट, अभिषेक पोरेल और पथुम निसंका जैसे बल्लेबाज हैं, जिससे टीम मैनेजमेंट के लिए सही कॉम्बिनेशन चुनना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि केएल राहुल ओपनिंग करेंगे।

IPL 2026 का पहला मैच LSG के खिलाफ

Delhi Capitals अपना पहला मैच Lucknow Super Giants के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 1 अप्रैल को लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में खेला जाएगा। इसके बाद दिल्ली अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलेगी, फिर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में मुकाबला होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News