आयुष म्हात्रे ने अर्धशतकीय पारी के साथ पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड की बराबरी की, वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 08:54 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में 19 साल का होने से पहले IPL में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर के मामले में पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। म्हात्रे ने 18 साल और 261 दिन की उम्र में IPL में  दूसरा अर्धशतक लगाया। इस मामले में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने 14 साल की उम्र में IPL में डेब्यू किया और अब तक तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। 

19 साल का होने से पहले IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

3 वैभव सूर्यवंशी
2 पृथ्वी शॉ
2 आयुष म्हात्रे
18 साल और 261 दिन की उम्र में म्हात्रे चेपॉक में IPL में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। 

म्हात्रे ने खेली 73 रन की पारी 

संजू सैमसन (7) के एक बार फिर सस्ते में आउट होने के बाद म्हात्रे ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ 96 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने 28 रन की पारी खेली तो वहीं म्हात्रे ने इस खास रिकॉर्ड के साथ 43 गेंदों पर 73 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। म्हात्रे 12.3 ओवर में विजयकुमार विशाक की गेंद पर युजवेंद्र चहल के हाथों कैच आउट हुए। 

प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News