B'day Special: ऑस्ट्रेलिया के रेस्तरां में पहली बार मिले थे सानिया और शोएब
punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2017 - 06:08 PM (IST)
नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बुधवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। मिर्जा ने पूरी दुनिया में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया है और काफी फेम्स हैं। निजी जीवन की बात करें तो इनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है और उसके कारण भी यह चर्चा में रही। दरअसल, सानिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की लव स्टोरी की शुरुआत एक रेस्तरां से हुई थी। इसका जिक्र सानिया मिर्जा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘Ace against Odds’ में किया था।
पहली मुलाकात में शोएब को आ गई पसंद
किताब के अनुसार सानिया और मलिक पहली बार ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट शहर में एक रेस्तरां के अंदर मिले थे। पहली मुलाकात के बाद ही शोएब का दिल सानिया के लिए धड़कने लगा और वह उनसे मिलने के बहाने ढूंढने लगे। 2010 में सानिया होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) में टूर्नामेंट खेलनी गईं थीं और शोएब भी अपनी टीम के साथ वहीं थे। तब सानिया और शोएब की फिर से मुलाकात हुई और जब सानिया और शोएब की दोस्ती की खबर सानिया के पिता को लगी तो उन्होंने शोएब को डिनर पर बुला लिया। इसके बाद से शोएब और सानिया एक-दूसरे के काफी क्लोज आ गए।
Here’s to wishing my beautiful wife a magical birthday. Missing you 🤗 pic.twitter.com/4lmwUMwoa1
— Shoaib Malik (@realshoaibmalik) November 14, 2017
अभी सानिया भारत में हैं तो वहीं उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने मुल्क में। फिर भी शोएब ने सानिया को कुछ खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके सानिया के लिए मेसेज लिखा है।