नच बलिए 9 : पहलवान बबीता फोगाट को विवेक ने किया देसी अंदाज में प्रपोज
punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 07:08 PM (IST)

नई दिल्ली : रियालिटी डांस शो नच बलिए के सीजन 9 में पहलवान बबीता फोगाट और उनके पति विवेक सुहाग भी हिस्सा लेंगे। नच बलिए के जारी प्रोमो में विवेक और बबीता की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। खास तौर पर शो की होस्ट रवीना टंडन द्वारा पूछे गए एक सवाल पर विवेक का जवाब देना हर किसी को पसंद आ रहा है। रवीना ने विवेक से पूछा था कि अगर आप बबीता से अकेले में मिले होते तो आप कैसे प्रपोज करते? इस बात पर विवेक ने कहा- मैं तो सिर्फ यही कहूंगा। जब तू कुश्ती लड़े है न, जब तेरे चोट लगे है, मेरे दिल में घना (तेज) दर्द होवे है। विवेक की यह बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
A rock solid body and a heart as pure as gold, such is Vivek's love for Babita! How do you find this dynamic Jodi No. 2 #BaVek?#NachBaliye9, Tonight at 8pm on StarPlus and Hotstar :-https://t.co/i06fXI5Kf8@babitaphogat @suhagvivek @ManishPaul03 @TandonRaveena @khan_ahmedasas pic.twitter.com/sRFMOF4KFw
— StarPlus (@StarPlus) July 27, 2019
हरियाणा के रहने वाले विवेक और बबीता पहली बार 2014 में मिले थे। तब नई दिल्ली में रैसलिंग इवैंट था। इसके बाद वह कंपीटिशनों पर मिलते रहे। यही से उनके बीच प्रेम कहानी पनपी। विवेक खुद पहलवान है। वह नामी दंगलों में भारत केसरी टाइटल भी जीतते आए हैं।
बता दें कि रियालिटी शो नच बलिए में 10 जोडिय़ां हिस्सा ले रही हैं। शो की इस बार की थीम है। पांच एक्स और पांच प्रेजेंट पार्टनर के साथ डांस करना।
देखें शो में कौन-कौन होगा शामिल
श्रद्धा आर्य- आलम सिंह
बबीता फोगाट - विवेक सुहाग
ऊर्वशी ढोलकिया - अनुज सचदेवा
विंदु दारा सिंह - दीना उमारोवा
प्रिंस नरूला - युविका चौधरी
विशाल आदित्य सिंह - मधुरिमा तुली
अनिता हंसनदानी - रोहित रैड्डी
एली गोनी - नताशा स्टेनकोविक
शानतानु महेश्वरी- नित्यामी शिरके
सौरभ जैन - रिधिमा जैन
फैसल खान - मुस्कान कटारिया
रोचिल रॉय - केथ सिक्योरा