दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर, IPL में खेला धाकड़ प्लेयर आया कोरोना पॉजीटिव

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 10:58 PM (IST)

खेल डैस्क : भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला टी-20 मैच शुरू होने से पहले ही दक्षिण अफ्रीका टीम को बुरी खबर सुनने को मिली। आईपीएल 2022 में अपनी धमाकेदार परफार्मेंस के कारण चर्चा में आए उनके स्टार प्लेयर कोविड पॉजीटिव पाए गए हैं। इसी कारण एडेन मार्कराम को भारत के  खिलाफ होने वाले पहले टी-20 में मौका  नहीं दिया गया। उनकी जगह पर ट्रिस्टान स्टब्स को मौका दिया गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस के समय यह जानकारी दी। 

मार्कराम के पॉजीटिव आने पर बीसीसीआई भी सतर्क हो गई है। पता लगाया जा रहा है कि मार्कराम आखिरी समय और किन प्लेयरों के साथ हैं। वहीं, मार्कराम की तबीयत अभी ठीक हैं। लेकिन अहतियात के लिए उन्हें टीम से अलग कर दिया है। उनका दोबारा कोविड टेस्ट होगा अगर वह इसमें निगेटिव आते हैं तो उन्हें करीब 7 दिन के पृथकवास के बाद टीम में शामिल किया जा सकता है। उम्मीद है कि वह दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे टी-20 में खेलते नजर आएंगे।

बहरहाल, मार्कराम का गैरमौजूदगी पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को भारी नहीं पड़ी। दिल्ली की पिच पर पहले खेलते हुए भारत ने ईशान किशन के 76, रिषभ पंत और हार्दिक पांड्या के तेजतर्रार पारियों की बदौलत 211 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने एक समय 83 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन बावजूद इसके डेविड मिलर और वेन दूसें ने तेजतर्रार अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिला दी। 

Content Writer

Jasmeet