बजरंग और संगीता फोगाट 7 की बजाय लेंगे 8 फेरे, वजह है बेहद खास; शुरू हुई शादी की रस्में

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 01:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान संगीता फोगाट जल्द ही पहलवान बजरंग पुनिया से शादी के बंधन में बंधने वाली है। शादी की रस्में शुरू हो गई हैं जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। कोरोना महामारी की वजह से शादी सादगीपूर्ण माहौल में बलाली गांव में होगी। दोनों परिवारों के दहेज प्रथा के विरोधी होने के कारण बजरंग शादी में सिर्फ एक रुपये शगुन लेंगे। वहीं इस शादी की खास बात ये भी है कि बजरंग और संगीता 7 नहीं बल्कि 8 फेरे लेंगे। 

इस कारण लिया जाएगा आठवां फेरा 

संगीता के पिता महाबीर फोगाट ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी बड़ी बेटी गीता और बबीता फोगाट ने अपनी शादी में 8 फेरे लिए थे। आठवां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाओ के तहत था। उनकी तीसरी बेटी संगीता भी इस परंपरा को बरकरार रखेगी और बजरंग के साथ 8 फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेगी। 

संगीता फोगाट की हल्दी की रसम की तस्वीरें 

बान रसम 

बजरंग और संगीता ने जीते हैं कई अंतरराष्ट्रीय पदक 

बजरंग पूनिया ने विश्व चैंपियनशिप में अब तक तीन मेडल जीते हैं। वह टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले दावेदारों में से भी एक हैं। 

संगीता फोगाट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी है। 

Sanjeev