डेल स्टेन के हाथ से छूटी बॉल, बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ ने किया यह काम
punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 09:15 PM (IST)
नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोहानिसबर्ग के मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में तब रोचक घटनाक्रम हुआ जब डेल स्टेन की गेंद से छूटी गेंद को स्टीव स्मिथ मारने के लिए दौड़े। दरअसल, हुआ यूं कि बॉलिंग करते वक्त स्टेन के हाथ से गेंद छिटक गई थी। स्मिथ ने यह देखकर आगे बढ़ते हुए जोरदार शॉट लगा दिया। हालांकि अंपायर ने उक्त गेंद को डेड करार दे दिया लेकिन स्टीव स्मिथ इससे हैरान होते हुए नजर आए। देखें वीडियो-
DALE STEYN #SAvsAUS pic.twitter.com/Kn4tuQ19ic
— dilse FAN (@iemSRKian) February 21, 2020
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 में जोहानिसबर्ग के मैदान पर 196 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एरोन फिंच ने 42, स्टीव स्मिथ ने 45, मैथ्यू वेड ने 18, मिशेल मार्श ने 19 तो एलेक्स कैरी ने 27 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 89 रनों पर सिमट गई। कप्तान क्विंटन डिकॉक जहां 2 रन बना पाए तो वहीं, स्मट 7, डेविड मिलर 2, फुलवाक्यू 0 तो डेल स्टेन 0 पर आऊट हुए। ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर ने हैट्रिक समेत पांच विकेट लीं।