पृथ्वी शॉ के लिए बैले डांसर प्रार्ची सिंह का मैसेज, दी दिल वाली इमोजी

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 06:20 PM (IST)

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने पहले ही ओवर में 6 चौके लगाकर इतिहास बना दिया। पृथ्वी ने कोलकाता के शिवम मावी को निशाना बनाया। पृथ्वी के इस कार्य से मशहूर बैले डांसर प्रार्ची सिंह बेहद प्रभावित हुई है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पृथ्वी को मैन ऑफ द मैच मिलने की फोटोज शेयर की हैं। साथ ही दिल वाली इमोजी भी शेयर की है।  क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है कि पृथ्वी और प्रार्ची में कुछ महीनों से कोई खिचड़ी पक रही है। हालांकि इसकी स्पष्ट सूचना किसी के पास नहीं है।

2020 आई.पी.एल. के दौरान भी जब चेन्नई के खिलाफ 64रन बनाने के लिए पृथ्वी को मैन ऑफ द मैच मिला तब भी प्राची ने एकपोस्ट शेयर की थी। इसके बाद से लोगों का शक यकीन में बदलने लगा कि कि शॉ और प्राची के बीच कुछ चल रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Prachi Singh (@prachisingh2202)

 

इससे पहले एक्ट्रेस प्राची सिंह लगातार पृथ्वी के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज पर रिप्लाई कर रही थी। शॉ भी प्राची के कमेंट्स का जवाब देने में हिचकिचाहत नहीं दिखाते थे। 

बता दें कि एक्ट्रेस प्राची अभी फिल्म इंडस्ट्री में नई है और कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल उड़ान में भूमिका निभाई। वहीं शॉ ने 18 साल की उम्र में टेस्ट में डेब्यू किया था और शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बने थे। इसी के साथ ही उन्होंने 2 मैचों की सीरीज में 237 रन अपने नाम किए थे।

Content Writer

Jasmeet